NHM HP Recruitment 2021: नेशनल हेल्थ मिशन, हिमाचल प्रदेश (National Health Mission, Himachal Pradesh, NHM HP) ने कम्युनिटी ऑफिसर (Community Health Officer, CHO)के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक हैं, वे नेशनल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट www.nrhmhp.gov.in या www.hphealth.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून, 2021 है। आवेदक ध्यान दें कि अंतिम तिथि बीत जाने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएगा। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार कुल 940 पदों पर भर्ती की जानी हैं।