8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NIELIT Recruitment 2021: कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

NIELIT Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एंव सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NIELIT) में जॉब पाने का...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 21 Jun 2021, 6:04 PM IST

NIELIT Recruitment 2021:सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एंव सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NIELIT) पंजाब में जॉब पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। दरअसल राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एंव सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NIELIT) ने कंप्यूटर ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवार 22 जून 2021 को साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि - 22 जून 2021

NIELIT Recruitment 2021: रिक्ति विवरण

डाटा एंट्री ऑपरेटर - 20 नाइलिट चंडीगढ़ केंद्र रोपड़ में

कंप्यूटर ऑपरेटर - 4 (पटियाला में 2 और एसबीएस नगर में 2)

NIELIT Recruitment 2021: डीईओ और कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता:

डाटा एंट्री ऑपरेटर – के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12 पास होने के साथ अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में डेटा एंट्री का ज्ञान होना आवश्यक है।

कंप्यूटर ऑपरेटर - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड / संस्थान से कंप्यूटर / आईटी में 1 साल के पाठ्यक्रम के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक डिग्री।

आयु सीमा:

दोनों पदों के उम्मीदावर की आयु सीमा 35 साल से कम नही होनी चाहिए।