राष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी संस्थान (National Institute of fashion Technology / NIFT) भारत में फैशन डिजाइन, प्रबंधन और तकनीकी के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान हैं। वर्ष 1986 में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान की एक शीर्ष निकाय के रूप में स्थापना की गई थी। भारत की संसद द्वारा पारित निफ्ट अधिनियम 2006 के माध्यम से निफ्ट को अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों की भांति फैशन प्रौद्योगिकी में शिक्षा के विकास और अनुसंधान के लिए सांविधिक दर्जा प्रदान किया गया है जिससे यह संस्थान अपने विद्यार्थियों को डिग्री और अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र प्रदान कर सकेगा।