23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान में साइंटिस्ट के 20 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

NIO scientist recruitment 2018, सीएसआईआर के तहत आने वाले राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान ( NIO ) ने 20 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 17 Apr 2018, 3:56 PM IST

nio

NIO scientist recruitment 2018, सीएसआईआर के तहत आने वाले राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान ( NIO ) ने 20 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 14 मर्इ 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आॅनलाइन आवेदन के बाद उसके प्रिंट के साथ संबंधित दस्तावेज संस्थान को डाक से भेजना है। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान ( NIO ) में रिक्त पदाें का विवरणः

साइंटिस्ट, पोस्ट कोड एस-401, पदः 18

योग्यताः एक्वाटिक साइंस या मेरिन जियोफिजिक्स या जियोफिजिक्स या जियोलॉजी या मेटरोलॉजी एंड एटमोसफेयरिक साइंस में पीएचडी होनी चाहिए।
अथवा ओसियनग्राफी या ओसियन साइंस या साइंस में पीएचडी के साथ मेरिज फिजिक्स या मेरिन जियोलॉजी, जियोफिजिक्स, मेरिन केमिस्ट्रीस मेरिन बायोलॉजी, मेरिन मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, मेरिन इकोलॉजी, मेरिन साइंस, फिजिकल ओसियनग्राफी, केमिकल ओसियनग्राफी, जियोलॉजिकल ओसियनग्राफी या कोस्टल जोन मैनेजमेंट में से किसी एक में स्पेशलाइजेशन होना चाहिए।
उपरोक्त विषयों में पीएचडी की थीसिस जमा कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

साइंटिस्ट, पोस्ट कोड एस-402, पदः 02

योग्यताः मेरिन इंस्ट्रूमेंटेशन, ओसियन इंजीनियरिंग, मेरिन स्ट्रक्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मकेनिकल इंजीनियिरिंग में एमई/एमटेक होना चाहिए।
उपरोक्त विषयों में पीएचडी की थीसिस जमा कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमानः 67,700-2,08,700 रुपये

चयन प्रकियाः सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और उसमें प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा।

उम्र सीमाः अधिकतम 32 साल

आवेदन शुल्कः 100 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना है।

आवेदन प्रक्रियाः

उम्मीदवारों संस्थान की वेबसाइट http://www.nio.org के जरिये आवेदन करना होगा।
वेबसाइट पर लॉगइन करके दिए गए निर्देश के मुताबिक आवेदन भरना है।
अंतिम रूप से आवेदन भरने के पहले ऑनलाइन शुल्क जमा करना है जिसका लिंक वेबसाइट पर आवेदन पत्र में ही दिया गया है।
शुल्क भरने के बाद आवेदन पत्र में शुल्क भुगतान की रसीद संख्या लिखनी है।
अंतिम रूप से भरे गए आवेदन को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट लेना है।
आवेदन के प्रिंट के साथ जरूरी दस्तावेज की कॉपी और शुल्क की रसीद के साथ संस्थान को भेजना है।
जरूरी दस्तावेज की सूची वेबसाइट पर संबंधित विज्ञापन में दी गई है।
आवेदन के लिफाफे पर आवेदन पद का नाम भी लिखना है।

आवेदन भेजने का पताः
कंट्रोलर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, एनआईओ
दोना पाउला, गोवा, 403004

अंतिम तिथिः 14 मई

वेबसाइटः http://www.nio.org

NIO scientist recruitment notification 2018:

सीएसआईआर के तहत आने वाले राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान ( NIO ) ने 20 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।