NLC Recruitment 2021:एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने नेवेली में 350 बिस्तर वाले सामान्य अस्पताल के लिए कोविड 19 महामारी , जीएच / सीओवीआईडी -19 केंद्र, नेवेली, तमिलनाडु के लिए फिजिशियन, एनेस्थेटिस्ट, इमरजेंसी केयर फिजिशियन और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक हैं वे लोग 11 मई 2021 से इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 34 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार में पाए गए अंकों पर मेरिट के आधार पर किया जाएगा।