OPTCL Recruitment 2021: ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (OPTCL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक हैं वे लोग अपनी योग्यतानुसार 13 जून 2021 से पहले तक OPTCL की आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। OPTCL MT ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून 2021 है। OPTCL मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती वित्त, एचआरडी, कानून, आईटी, सीएस और अर्थशास्त्री के विषयों के लिए निकाली जा रही है।