NTPC EET Recruitment 2021: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC Ltd.) की ओर से इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी ( EET) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जो उम्मीदवार इस पद को पाने के इच्छुक हैं वे जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। पर आवेदन करने से पहले इस बात का विशेष ध्यान दें, कि इस विशेष भर्ती में केवल महिला उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जानी है। इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 50 खाली पड़ें पदों को भरा जाना है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, यानी 16 अप्रैल 2021 से शुरू की जानी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 मई, 2021 है।