29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NWR में निकली Senior और Junior Technical Associate के पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

NWR Recruitment 2018: उत्तर पश्चिम रेलवे,जयपुर ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट और जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती निकाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 13 Sep 2018, 7:26 PM IST

NWR Recruitment 2018

NWR में निकली Senior और Junior Technical Associate के पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

NWR Recruitment 2018: उत्तर पश्चिम रेलवे,जयपुर ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट और जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल डाक द्वारा स्वीकार किए जाएंगे। north western railway , Jaipur Recruitment 2018 के तहत Senior Technical Associate और Junior Technical Associate के 24 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सबसे खास बात पदों की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने की आखरी तारीख 26 सितंबर 2018 हैं।

सीनियर टेक्निकल एसोसिएट (कंट्रक्शन/वर्क), रिक्त पद : 01
शैक्षणिक योग्यता व अनुभव: इस पद के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजनीयरिंग/संबंधित विषय में 60% अंकों के साथ बैचलर डिग्री प्राप्त कर रखा हो। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55% और एससी/एसटी के लिए 50% अंक होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी को संबंधित क्षेत्र में दो साल का काम का अनुभव होना चाहिए।
आयुसीमा: आवेदनकर्ता की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
वेतनमान : शहरों में पोस्टिंग के अनुसार 32,000 से 37,000 रुपए।

जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (कंट्रक्शन/वर्क), रिक्त पद : 23
शैक्षणिक योग्यता व अनुभव: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा/बीएससी सिविल इंजनीयरिंग/संबंधित विषय में 60% अंको के साथ बैचलर डिग्री प्राप्त कर रखा हो। ओबीसी के लिए 55% और एससी/एसटी के लिए 50% अंक लाना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में उसे दो साल का कार्यानुभव होना चाहिए।

आयुसीमा : जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (कंट्रक्शन/वर्क) के पद के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतनमान : शहरों में पोस्टिंग के अनुसार 25,000 से 30,000 रुपए।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग(जांच) के माध्यम से किया जाएगा। स्क्रीनिंग नीचे दिए मापदंडो पर आधारित होगी।

चरण 1 में शैक्षणिक योग्यता की जांच की जाएगी जिसके लिए अधिकतम 40 अंक निर्धारित किए गए है।
चरण 2 में कार्यानुभव के अनुसार अंक दिए जाएंगे जिसके लिए अधिकतम 40 अंक निर्धारित है।
चरण 3 में उम्मीदवार का प्रोफेशनल पर्सनैलिटी टेस्ट होगा, जो कि 20 अंक का होगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी(गैर- क्रीमी लेयर) के स्क्रीनिंग और पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए 500 रुपए लिए जाएंगे। वहीं एससी/एसटी/महिलाओं के लिए यह राशि 250 रुपए फिक्स की गई है। पैनल द्वारा एससी/एसटी/महिला अभ्यार्थी को प्रोफेशनल पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चुने जाने पर 250रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे ।

आवेदन प्रक्रिया : अभ्यर्थी इंडियन रेलवे की आॅफिशियल वेबसाइट http://www.nwr.indianrailways.gov.in/) पर जाकर आवेदन कर सकता है।


आवेदन भेजने के लिए डाक का पता:

वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (निर्माण), कमरा न. 524, 5वां तल, उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय, जवाहर सर्किल के पास, मालवीय नगर जयपुर - 302017

आवेदन स्वीकार किए जाने की आखरी तारीख: 26 सितंबर 2018 (समय ‌शाम 5 बजे)