कर्मचारी चयन आयोग (SSC), मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) (नॉन टेक्निकल) और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2022 के लिए एक अधिसूचना जारी करने जा रहा है। अधिसूचना 17 जनवरी, 2023 को जारी की जाएगी इस परीक्षा के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एसएससी एमटीएस टियर- I भर्ती परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित होने की संभावना है। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होगी। हालांकि, सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिल सकेगी। एग्जाम कैलेंडर कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने पहले ही जारी कर दिया है आयोग के अनुसार एमटीएस टियर-I परीक्षा पैटर्न वस्तुनिष्ठ आधारित होगा और ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।