7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OPSC Odisha Recruitment 2021: असिस्टेंट वेटरनरी सर्जन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी,इस तारीख तक करें आवेदन

OPSC Asst Veterinary Surgeon Recruitment 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट वेटरनरी सर्जन पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जून 2021 से शुरू कर दी है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 18 Jun 2021, 6:02 PM IST

OPSC Recruitment 2021

OPSC Recruitment 2021

OPSC Asst Veterinary Surgeon Recruitment 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट वेटरनरी सर्जन पोस्ट, वर्ग - II (समूह - बी) के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिस पर आवेदन करने की प्रक्रिया 18 जून, 2021 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे लोग ओपीएससी की आधिकारिक साइट opsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16, जुलाई 2021है। जारी की गई अधिसूचना के तहत 351पदों पर भर्ती की जानी है।

Read More:- PSPCL Recruitment 2021: एएलएम और क्लर्क सहित अन्य पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 18 जून, 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 16, जुलाई 2021है

रिक्त पदों का विवरण

जारी की गई कुल रिक्तियों में कुल 351 पदों में से, 14 (05-डब्ल्यू) पद विकलांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित किए है (जिनकी स्थायी विकलांगता 40% से अधिक है) इसके अलावा11 पद भूतपूर्व सैनिकों के साथ और खिलाड़ियों 04 (01-डब्ल्यू) के लिए आरक्षित किए गए हैं। रिक्तियां के लिए आरक्षित हैं।

Read More:- UKSSSC Recruitment 2021: विभिन्न पदों के लिए निकली कुल 513 रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

ओपीएससी भर्ती 2021: शैक्षिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारत या विदेश में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक की डिग्री का होना जरूरी है।