UKSSSC Recruitment 2021: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एकाउंटेंट और पटवारी के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे लोग आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, sssc.uk.gov.in पर जाकर 05 अगस्त 2021 को या उससे पहले आवेदन तक कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2021 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार, पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।