UPSC NDA 1 Admit Card 2023 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा -1 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी एनडीए 1 परीक्षा 2023 16 अप्रैल, 2023 को भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए एनडीए की थल सेना, नौसेना और वायुसेना विंग में प्रवेश के लिए होगी। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को अपने पहले चरण की परीक्षा के लिए यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है।