10 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन:—
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास 10 अक्टूबर 2021 तक अपने आवेदन जमा करने का मौका है। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2021 थी। पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए 9 सितंबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।