RRC Western Railway Recruitment 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पश्चिम रेलवे ने ( Western Railway) ने नर्सिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक कुल 18 खाली पदों पर नियुक्तियां होनी है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wr.indianrailways.gov.in पर जाकर भर्ती से संबेधित डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं। ध्यान दें कि इस पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के जरिए होगा। साक्षात्कार 21 जून, 2021 को आयोजित किया जाएगा।