RSMSSB Community Health Officer: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 2022 के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) परीक्षा कार्यक्रम जारी कर आज वे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद के लिए राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 3500 से अधिक पदों का विज्ञापन दिया गया था। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अब इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा 19 फरवरी, 2023 रविवार को आयोजित करेगा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही सत्र में परीक्षा ली जाएगी। RSMSSB ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख को लेकर बयान जारी किया है। राजस्थान CHO एडमिट कार्ड 2023 नोटिस बोर्ड द्वारा पहले ही प्रकाशित कर दिया गया था, जिसमें आवेदकों को 13 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाले लिंक के माध्यम से अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है।