IInd grade teacher, teacher bharti, teacher recruitment, 2nd grade teacher, 2nd grade teacher recruitment, 2nd grade teacher jobs, govt jobs in hindi, rajasthan news in hindi, rajasthan, jobs in hindi, Govt Jobs
राज्य के नौ हजार बेरोजगारों को जल्द नौकरी मिल सकती है। द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की राह में आ रहे पेच सुलझाने के लिए शिक्षा मंत्री ने RPSC व महाधिवक्ता को पत्र लिखा है। शिक्षा विभाग के पास राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज आते ही जांच प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को मंडल आवंटित किए जाएंगे। इस पूरी कवायद को देखते हुए माना जा रहा है कि यदि न्यायालय से भर्ती को हरी झंडी नहीं मिल पाती है तो अस्थाई आधार पर मंडल आवंटित होंगे।
पदों का गणित संस्कृत - 2029 एसएसटी - 1954 हिन्दी - 1568 विज्ञान - 1172 अंग्रेजी - 819 गणित - 727 उर्दू - 118 पंजाबी - 93 सिन्धी - 04 टीएसपी - 838
ये पेच सुलझाने में जुटा शिक्षा विभाग पूर्व सैनिकों के पदों पर शीघ्र सुनवाई - पूर्व सैनिकों के पदों पर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शिक्षा मंत्री ने महाधिवक्ता को पत्र लिख दिया है। जल्दी सुनवाई की आस है। फार्म भेजने को कहा - शिक्षा मंत्री ने लोक सेवा आयोग को पत्र भेजा है। अगले सप्ताह तक चयनित अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन फार्म मिलने की संभावना है। अटकी जांच प्रक्रिया पूरी होगी - इस महीने के अंत तक सभी चयनितों के आवेदनों की जांच के बाद मंडल आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी।