Rajasthan Police Constable Recruitment : राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य पुलिस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, विभिन्न जिला, युनिट, बटालियन में कांस्टेबल सामान्य (Constable General Duty) , कांस्टेबल चालक (Constable Driver), कांस्टेबल बैंड (Constable Band) व पुलिस दूरसंचार (Police Communications) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 4438 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी।