24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Police Constable Exam 2018: 14 और 15 जुलाई को ही होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

Rajasthan Police Constable Exam में ७५ नंबरों के कुल १२० प्रश्न होंगे, कई विषयों पर होंगे प्रश्न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 3 Jul 2018, 10:23 AM IST

jobs in india,Govt Jobs,Sarkari Naukri,jobs news,sarkari jobs,RPF jobs,Rajasthan Police Recruitment,Rajasthan Police Admit Card 2018,Rajasthan Police constable Admit Card 2018,constable jobs in rajasthan,

jobs news, jobs in india, govt jobs, RPF jobs, rajasthan police exam date, rajasthan police admit card 2018, rajasthan constable recruitment, rajasthan police recruitment, constable jobs in rajasthan, govt jobs, sarkari naukri, sarkari jobs, rajasthan police constable admit card 2018

Rajasthan Police Constable Exam 2018: राजस्थान पुलिस में 13 हजार 142 कांस्टेबल पदों के लिए 14 व 15 जुलाई को ही दो पारियों में लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने सभी जिला पुलिस अधीक्षक व एटीएस-एसओजी को नकल कराने वाले गिरोह के लोगों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए हैं। एटीएस-एसओजी एडीजी उमेश मिश्रा भी रेंज स्तर पर दौरा कर परीक्षा को प्रभावी बनाने की कार्रवाई का जायजा ले रहे हैं। पुलिस को चालानशुदा अपराधियों पर नजर रखने, संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाने के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ेः अगर आजमाएंगे ये टिप्स तो आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता

ये भी पढ़ेः Learn English: इन घरेलू वस्तुओं की मदद से भी आप बोल सकते हैं इम्प्रेसिव इंग्लिश

पुलिस मुख्यालय की ओर से १४ व १५ जुलाई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पत्र में कांट-छांट कर भ्रम पैदा करने के लिए २९ व ३० जुलाई परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर भ्रम पैदा करने वाले मैसेज भेजने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। परीक्षा पर स्टे की अफवाह है। परीक्षा में १५ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ओमएमआर आधारित होगी परीक्षा
आईजी पुलिस भर्ती डॉ. प्रशाखा माथुर ने बताया कि निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार लिखित परीक्षा कांस्टेबल बैंड पद के अतिरिक्त अन्य सभी पदों के लिए 75 अंक की होगी। लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे एवं समयावधि 2 घंटे की होगी। यह परीक्षा ऑफ लाइन तथा ओएमआर आधारित होगी। डॉ. माथुर ने बताया कि इस परीक्षा में विवेचना एवं तार्किक योग्यता के प्रश्न, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर 15 अकों के प्रश्न एवं राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीति एवं आर्थिक स्थिति पर 30 अकों के प्रश्न सहित कुल 75 अकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। कांस्टेबल बैंड एवं उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिये निर्धारित पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी।