Rajasthan Police Constable PET Admit Card 2019: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने के बाद, विभाग ने शारीरिक मापतौल और दक्षता परीक्षा के लिए तिथियों की घोषणा भी कर दी है। फिलहाल भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर व धौलपुर जिला यूनिट के सफल अभ्यर्थियों की ही शारीरिक मापतौल और दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। Rajasthan Police Constable PET, PMT Exam का आयोजन 24 मार्च को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। संबंधित जिला यूनिट के उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक मापतौल और दक्षता परीक्षा का आयोजन पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, बांसी, खुर्द भरतपुर में किया जाएगा।