
RBI Jobs
RBI Grade B Job Details: सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हम बात करेंगे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नौकरी के बारे में, जिसका इंतजार युवाओं को बेसब्री से रहता है। आरबीआई हर साल अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकालती रहती है। यदि आपका चयन इन पदों पर होता है, तो आपको सैलरी के साथ कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। आरबीआई जल्द ही ग्रुप बी के लिए भर्ती निकालने वाली है। ऐसे में आज हम आपको इस पद की नौकरी पर मिलने वाली सैलरी और तमाम तरह की सुविधाओं के बारे में बताएंगे।
यदि आप मेहनत और लगन के साथ काम करते हैं तो ग्रेड-बी से सीजीएम (CGM, RBI) लेवल तक पहुंच सकते हैं। इसी के साथ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के पद पर भी पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें- नीट एमडीएस परीक्षा के नतीजे हुए आउट, यहां देखें
भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड-बी (RBI Grade B Jobs) के पद पर कर्मचारी का बेसिक पे 55,200 रुपये प्रतिमाह है। वहीं उनका वेतनमान (Pay Scale Of Grade-B RBI Jobs) 55200-2850(9)-80850-ईबी-2850 (2) – 86550-3300(4)-99750 (16 वर्ष) होता है।
बात करें भत्ते की तो ग्रुप-बी के कर्मचारी को महंगाई भत्ता, स्थानीय भत्ता, मकान किराया भत्ता, पारिवारिक भत्ता और ग्रेड भत्ता आदि का भुगतान होता है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरबीआई में नौकरी पाने वाले ग्रुप-बी के कर्मचारी को प्रारंभिक मासिक ग्रॉस एमोल्यूमेंट्स (एचआरए के बिना) करीब 1,16,914 रुपये मिलता है। वहीं बैंक स्टाफ क्वार्टर नहीं देता है, तो मूल सैलरी का 15% मकान किराया भत्ता का भुगतान किया जाता है।
Updated on:
5 Apr 2024, 1:26 PM IST
Published on:
5 Apr 2024, 1:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.