IB Recruitment 2023: रोजगार की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए, गृह मंत्रालय ने 17 जनवरी, 2023 को एक अधिसूचना जारी की है, अधिसूचना के अनुसार, गृह मंत्रालय (एमएचए) सुरक्षा सहायक के पदों के लिए 1675 पदों को भरेगा जिनमे एग्जीक्यूटिव (SA/Exe) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल (MTS/जनरल) के पद शामिल हैं। आवेदन 28 जनवरी, 2023 से शुरू होकर 17 फरवरी, 2023 तक आईबी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन mha.gov.in पर कर सकतें है।