असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) द्वारा कई विभागों में ग्रेड 4 स्टाफ पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे आवेदकों के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। जिन उम्मीदवारों ने आठवीं कक्षा पास की हुई है वो भी आवेदन कर सकते है। 2022-23 असम पुलिस भर्ती अभियान के माध्यम से असम कमांडो बटालियन में ग्रेड 4, कुक, नाई, जल वाहक, धोबी, पेंटर, गार्डन सफाई कर्मचारी, इलेक्ट्रीशियन और ट्रेलर सहित कुल 928 पदों पर भर्ती की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी, 2023 है।