CRPF कांस्टेबल देश में आम चुनावों के दौरान कानून और व्यवस्था, काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशंस और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए है, CRPF कांस्टेबल की ड्यूटी में दंगा नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण, काउंटर मिलिटेंसी / इंसर्जेंसी ऑपरेशंस, वामपंथी उग्रवाद से निपटना, प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव और राहत कार्य, विशेष रूप से अशांत क्षेत्रों में चुनाव के संबंध में बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था का समग्र समन्वय, VIP और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भाग लेना, युद्ध के दौरान आक्रामकता के खिलाफ बचाव आदि कार्य होते हैं, वहीं चिकित्सा विशेषज्ञ अधिकारी का काम होता है कि वह इस टीम को स्वास्थ संबंधी कोई समस्या होती है तो उसे इलाज मुहैया कराए।