31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सच होगा असिस्टेंट इंजीनियर बनने का सपना, राजस्थान में निकली बंपर भर्ती

RPSC AE Bharti: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर (कंबाइंड कंपीटिटिव) के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की तारीख नजदीक आ गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 14 Sep 2024, 3:38 PM IST

RPSC AE Bharti

RPSC AE Bharti: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर (कंबाइंड कंपीटिटिव) पद पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख नजदीक आ गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं, जिसका पता है rpsc.rajasthan.gov.in

1014 पदों पर निकाली गई भर्ती (RPSC AE Bharti)

इस भर्ती के जरिए कुल 1014 पदों पर भर्ती होगी। असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) के इन पदों पर न्यूनतम 21 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं अप्लाई करने की अधिकतम आयु 40 वर्ष है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी गई है। सेलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरण की परीक्षा से गुजरना होगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है।

यह भी पढ़ें- अजब-गजब कोर्स! MBA के छात्रों को पढ़ाया जाएगा Happiness Course

आवेदन शुल्क संबंधित जानकारी

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अप्लाई करने वाले सामान्य / क्रीमी लेयर बैकवर्ड क्लास / मोस्ट बैकवर्ड क्लास के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बैकवर्ड क्लास-नॉन-क्रीमी लेयर / मोस्ट बैकवर्ड क्लास-नॉन-क्रीमी लेयर / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा।