RPSC Exam Date 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) ने असिस्टेंट प्रोफेसर, सुपरिंटेंडेंट गार्डन, असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर और विधि रचनाकर सहित विभिन्न पदों के लिए आज परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इन पदों के लिए आवेदन किया है वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं। फिलहाल, आरपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक प्रोफेसर, अधीक्षक उद्यान, सहायक परीक्षण अधिकारी और विधि रचनाकर सहित इन पदों के लिए विवरण परीक्षा तिथि अपलोड की है।