3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 में आवेदन करने की तिथि बढ़ी

प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 के लिए याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थी 23 अगस्त तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:57 PM IST

RPSC Headmaster Exam

प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 में आवेदन करने की तिथि बढ़ी

प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 के लिए याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थी 23 अगस्त तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरपीएसी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 में अध्यापन अनुभव और शैक्षणिक योग्यता को लेकर 286 अभ्यर्थियों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। आयोग ने कोर्ट के आदेश की अनुपालना में इन सभी अभ्यर्थियों को 23 अगस्त तक ऑफ लाइन विस्तृत आवेदन भरने का मौका दिया है।

राजस्थान की बिजली कंपनियों में निकली 2089 हैल्परों की भर्ती, यहां करें अप्लाई


वेबसाइट पर निर्देश जारी
इस बारे में सूचना आरपीएसी की आॅफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग सचिव पीसी बेरवाल के मुताबिक आयोग द्वारा इस परीक्षा के 28 मार्च 2018 काे जारी विज्ञापन में उल्लेखित अध्यापन अनुभव, शैक्षिक योग्यता व अन्य के संदर्भ में हाईकोर्ट में दायर विभिन्न रिट याचिकाओं में कोर्ट द्वारा याची व अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए ऑन लाइन व ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने के अंतरिम आदेश दिए थे।


नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करकेदेखें—
https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/PressNotes/3AE3AF5E-A241-4118-A70F-E3211B21FE2E.pdf


RPSC Headmaster भर्ती परीक्षा की तिथि जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC द्वारा निकाली गई हेडमास्ट भर्ती 2018 की परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। RPSC Headmaster भर्ती इस साल की दूसरी बड़ी परीक्षा है जिसका आयोजन 2 सितंबर 2018 को किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2018 का आयोजन प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर किया जा रहा है।

Headmaster भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी
RPSC की ओर से Headmaster भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम अपनी वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/PressNotes/91691D70-377F-46FB-850A-1BF2D8971EDD.pdf पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 1200 पदाें पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन रविवार को दो सत्रों में किया जा रहा है। इस प्रथम पारी का एग्जाम सुबह 9 बजे से 12 बजे एवं दूसरी पारी का एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।