30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC : कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 26, 27 दिसम्बर को

राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2019 (Junior Law Officer Competitive Exam 2019) का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर 26 एवं 27 दिसम्बर को किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 18 Dec 2019, 10:14 PM IST

rpsc ajmer

rpsc ajmer

राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2019 (Junior Law Officer Competitive Exam 2019) का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर 26 एवं 27 दिसम्बर को किया जाएगा। आयोग की सचिव रेणु जयपाल ने बुधवार को बताया कि कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (Junior Law Officer Competitive Exam) दो सत्रों में प्रात: नौ से 12 एवं दोपहर दो से पांच के मध्य ली जाएगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : DU Job notification : श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 89 पदों के लिए निकली भर्ती

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन पत्र क्रमांक एवं जन्मदिनांक से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले एक फोटो व मूल फोटो पहचान पत्र के साथ आना होगा। पहचान पत्र नहीं लाने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।