
RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ऊर्जा विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने ऊर्जा विभाग में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर के 9 पद तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में जूनियर केमिस्ट के 13 पदों पर भर्ती निकाली है। आइए, देखें डिटेल्स
असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की तारीख 15 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 तक है। वहीं जूनियर केमिस्ट पद के लिए आवेदन 9 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 मई 2025 है।
असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा चाहिए। वहीं जूनियर केमिस्ट के पद के लिए सेकेंड डिविजन के साथ केमिस्ट्री में एमएससी चाहिए।
असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं जूनियर केमिस्ट पद के लिए 21 से 40 वर्ष तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।
-सामान्य वर्ग /अन्य राज्यों के उम्मीदवार- 600 रुपये
-ओबीसी/बीसी- 400 रुपये
-एससी/एसटी- 400 रुपये
-करेक्शन शुल्क- 500 रुपये
संबंधित विषय:
Updated on:
4 Apr 2025, 5:19 PM IST
Published on:
4 Apr 2025, 5:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.