30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरपीएससी ने उप निरीक्षक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की

राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) (आरपीएससी) (RPSC) ने पुलिस उप निरीक्षक (Police Sub Inspector) पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उत्तर कुंजी सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और हिंदी विषयों के लिए जारी की गई है। परीक्षा 13, 14 और 15 सितंबर को दो चरणों में आयोजित की गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 11 Oct 2021, 8:56 PM IST

RPSC Answer Key

RPSC Answer Key

राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) (आरपीएससी) (RPSC) ने पुलिस उप निरीक्षक (Police Sub Inspector) पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उत्तर कुंजी सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और हिंदी विषयों के लिए जारी की गई है। परीक्षा 13, 14 और 15 सितंबर को दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। अभ्यर्थी एसएसओ की वेबसाइट के जरिए उत्तर कुंजी को लेकर 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर (रात 11.59 बजे) तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) शुल्क के रूप में भरने होंगे। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। उल्लेखनीय है कि आयोग ने टीएसपी और गैर-टीएसपी क्षेत्रों के लिए कुल 859 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।

किसी भी तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी फोन नंबर 9352323625 या 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।