राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) (आरपीएससी) (RPSC) ने 9 भर्ती परीक्षाओं और विभिन्न पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार का टाइम टेबल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर (गृह) भर्ती 2016 के लिए साक्षात्कार 8 जुलाई से शुरू होंगे। इसके अलावा जनसंपर्क अधिकारी 2019 (public relation officer 2019), उप प्रधानाचार्य या अधीक्षक (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान), ग्रुप सर्वेयर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी (food security officer) और जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती (junior legal officer recruitment) के लिए भी साक्षात्कार 8 जुलाई से शुरू होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें। इसके अलावा, आयोग ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए 9 भर्ती परीक्षाओं (nine recruitment exams) के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं ज्यादातर चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती के लिए होंगी।