इन पदों की हो रही भर्ती
राजस्थान सरकार की ओर नगर नियोजकों के लिए इस भर्ती के जरिए एडिशनल चीफ टाउन प्लानर, सीनियर टाउन प्लानर, डिप्टी टाउन प्लानर के पदों के बड़ी संख्या में भरा जा रहा है। इससे निकायों में नगर नियोजकों का नया कैडर तैयार होगा। फिलहाल नगर नियोजकों की इस भर्ती का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है जिसको जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर माह में किया जाकर दिसंबर तक रिजल्ट जारी करके नियुक्तियां दी जा सकती हैं।