कब हुई थी परीक्षा?
बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित की गई थी। ये परीक्षा सात चरणों में आयोजित हुई थी जिसमें 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों भाग लिया था। इसके नतीजों में जो उम्मीदवार पास होगा उसे ही उसे ही CBT-2 की परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। रेलवे ने CBT-2 की परीक्षा के लिए तारीख भी जारी कर दिए हैं, जो 14-18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा शुल्क वापसी की सुविधा
जो छात्र CBT-1 की परीक्षा में शॉर्टलिस्ट नहीं हुए हैं उनके शुल्क वापस किए जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड, एनटीपीसी ने पहले ही शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों के लिए उनके बैंक खाते का विवरण जमा करने के लिए लिंक पहले से ही सक्रिय है।