कटऑफ कैसे किया जाएगा तय
भारतीय रेलवे NTPC CBT1 कट-ऑफ अंक कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे कुल रिक्तियां, कुल उम्मीदवार जो इस परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। कटऑफ और रिजल्ट दोनों 15 जनवरी तक जारी होने की संभावना है।
एनटीपीसी 2019 के लिए वैकेंसी बढ़ी
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी 2019 भर्ती के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 35,208 से बढ़ाकर 35,281 कर दिया है। एक्स-सर्विसमैन की कुल वैकेंसीज में 10 प्रतिशत का संशोधन किया गया है।
रिजल्ट के बाद क्या होगी प्रक्रिया ?
CBT-1 के नतीजों के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के लिए CBT-2 की परीक्षा 14-18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी की सुविधा
जो छात्र इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे उनके शुल्क वापस किए जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड, एनटीपीसी ने पहले ही शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों के लिए उनके बैंक खाते का विवरण जमा करने के लिए लिंक सक्रिय कर दिए थे।
यह भी पढ़ें: कोरोना का बढ़ रहा संक्रमण, इधर नौकरी छोड़कर जा रहे डॉक्टर्स