रेलवे की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को परीक्षा शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। PwBD/ महिला/ ट्रांसजेंडर/ भूतपूर्व सैनिक कैंडिडेट्स और SC/ST/ अल्पसंख्यक समुदाय/ आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) से संबंधित कैंडिडेट्स के लिए, आवेदन शुल्क 250 है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि के माध्यम से किया जा सकता है।