
Sarkari Naukri 2021 : आंध्र प्रदेश केंद्रीय विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( APCPDCL ) ने ऊर्जा सहायकों ( जूनियर लाइनमैन ग्रेड- II ) के लिए 86 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है। एपीसीपीडीसीएल ने योग्य उम्मीदवारों से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आंध्र प्रदेश केंद्रीय विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( APCPDCL ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एपीसीपीडीसीएल (APCPDCL) की सेंट्रल पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी APECDC ने एनर्जी असिस्टेंट ( जूनियर लाइनमैन ग्रेड- II ) पदों की भर्ती आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों के गांवों/वार्ड सचिवालयों में काम करने के लिए निकाली है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आंध्र प्रदेश केंद्रीय विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( APCPDCL ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार APCPDCL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.apcpdcl.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Important Dates:
अधिसूचना जारी : 06 अप्रैल 2021
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की शुरुआती तिथि : 07 अप्रैल 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 03 मई 2021
परीक्षा की तिथि और समय: 23 मई 2021, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
योग्यता और अनुभव
एनर्जी असिस्टेंट ( जूनियर लाइनमेन ग्रेड - II ) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इलेक्ट्रिकल ट्रेड या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई योग्यता या इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक अप्लायंसेज एंड रिवाइंडिंग/इलेक्ट्रिकल वायरिंग एंड कॉन्ट्रैक्टिंग/ इलेक्ट्रिकल वायरिंग और इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज और इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन की इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स की डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 35 साल है। कोई भी व्यक्ति सीधी भर्ती के लिए पात्र नहीं होगा।
Updated on:
7 Apr 2021, 7:21 PM IST
Published on:
7 Apr 2021, 7:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.