Sarkari Naukri 2021: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB Recruitment 2021), ने ग्रुप C पदों पर क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 160 ग्रुप C या लॉ क्लर्क के पदों पर रिक्तियां निकालीं हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 12 अप्रैल से दस मई 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 12 मई, 2021 है।