
Sarkari Naukri 2021 : देश के यंग प्रोफेशनल्स और कंसल्टेंट्स के लिहाज से एक अच्छी सूचना सामने आई है। इकोनॉमिक सेक्टर में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स ( DEA ) ने 34 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार डीईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल
डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स ने इसके लिए जरूरी नोटिफिकेशन 6 अप्रैल 2021 को जारी कर दिया था। यंग प्रोफेशनल्स और कंसलटेंट्स के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2021 है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर भर्तियां 3 साल के लिए की जाएंगी। अगर उम्मीदवार का परफॉर्मेंस नौकरी के दौरान अच्छा रहा तो कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
अनिवार्य योग्यता
यंग प्रोफेशनल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स/फाइनेंस में मास्टर या एमबीए ( फाइनेंस ) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं कंसलटेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स/फाइनेंस में मास्टर या एमबीए की डिग्री के साथ कई साल का अनुभव होना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी उम्मीदवार डीईए की आधिकारिक वेबसाइट https://mofapp.nic.in/cadre पर जाकर हासिल कर सकते हैं।
आयु सीमा
डीईए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यंग प्रोफेशनल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष और कंसल्टेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
यंग प्रोफेसनल्स और कंसलटेंट्स के पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार को फाइनेंस मिनिस्ट्री द्वारा बनाए गए पोर्टल https://mofapp.nic.in/cadre पर जाना होगा। यहां आपको भर्तियों से संबंधित ज्यादा जानकारी और नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इस वेबसाइट पर जरूरी जानकारी अपलोड कर आप आवेदन कर सकते हैं।
Updated on:
7 Apr 2021, 9:00 PM IST
Published on:
7 Apr 2021, 8:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.