29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri 2021 : एचपीपीएससी एसीएफ मेंस एग्जाम श्युडूल जारी, यहां से करें डाउनलोड

Sarkari Naukri 2021: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर वन संरक्षक पदों के लिए मेंस एग्जाम श्युडूल अपलोड कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी अनुसूची डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 7 Apr 2021, 8:01 PM IST

hppsc mains exam

Sarkari Naukri 2021 : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC ) ने वन संरक्षक पदों के लिए एग्जाम श्युडूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए चयनित उम्मीदवार एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in से वन संरक्षक पदों के लिए मेंस एग्जाम श्युडूल की अनुसूची अपलोड कर सकते हैं। साथ ही मुख्य परीक्षा के पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मुख्य परीक्षा अनुसूची की जांच भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021 : एपीसीपीडीसीएल में ऊर्जा सहायकों की निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

3 से 7 मई के दौरान होगा मेंस का एग्जाम

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC ) की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश वन सेवा ( HPFS ) सहायक वन संरक्षक ( ACF ) वर्ग-1 के पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन तीन से 07 मई, 2021 के दौरान आयोजित करेगा।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri : बीईसीआईएल में सेमी-स्किल्ड और स्किल्ड युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

अनिवार्य पेपर यानी सामान्य ज्ञान और हिंदी के लिए परीक्षा 03 मई 2021 को आयोजित की जाएगी। जबकि अंग्रेजी पेपर की परीक्षा 04 मई 2021 को आयोजित की जाएगी। आयोग पांच से 07 मई 2021 तक वैकल्पिक पत्रों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।

आने वाले दिनों में एचपीपीएससी अपनी वेबसाइट www.hp.gov.in/hppsc पर योग्य उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड और निर्देश अपलोड करेगा।

यह भी पढ़ें :Sarkari Naukri-2021 : डीएमएचओ कुरनूल ने लैब और ओटी टेक्निशियन सहित कई पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

कैसे करें मेंस एग्जाम श्युडूल डाउनलोड

इसके लिए योग्य उम्मीदवार सबसे पहले हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC ) की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं। उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाएं। वहां पहुंचने के बाद लिंक पर क्लिक करें। होम पेज पर दिए गए सहायक संरक्षक वन ( ACF ) 2019 के पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा पर क्लिक करें। इसके बाद आपको सहायक वन संरक्षक के पदों के लिए विवरण परीक्षा अनुसूची मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें : TS ICET - 2021: विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, पढ़ें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स