बैंक प्रेस नोट,देवास (Bank Press Note,Dewas) की ओर से सुपरवाइजर सहित कई पदों पर भर्तिया निकली हैं। जिनके आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2021 निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वे लोग जल्द से जल्द बीपीएन की अधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 135 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी।