NWDA Recruitment 2021 Notification: राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी ने अपने हेडक्वार्टर और विभिन्न फील्ड ऑफिस के लिए जूनियर इंजीनियर, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना एजेंसी की वेबसाइट यानी nwda.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार NWDA Recruitment 2021 के लिए 10 मई 2021 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए अधिसूचना जरूर पढ़ें। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।