रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आरआरबी ग्रुप-डी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 32,438 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदक के पास 10वीं पास की डिग्री, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई में प्रमाण पत्र होना चाहिए।