SBI Junior Associates recruitment 2018, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के सेंट्रल रिक्रूटमेंट ऐंड प्रमोशन डिपार्टमेंट ने बैंक में जूनियर असोसिएट्स के 8,301 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 10 फरवरी, 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, एसबीआई क्लर्क प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन का आयोजन मार्च/अप्रैल 2018 में होगा और मेन एग्जामिनेशन का आयोजन 12 मई, 2018 को होगा।