एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड चार शहरों के लिए जारी किए गए हैं, जो अगरतला, शिलांग, औरंगाबाद और नासिक केंद्र हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन क्षेत्रों से आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। SBI क्लर्क 2021 प्रारंभिक परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी, जिसमें कुल 100 अंकों प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ होगा और इसमें रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी के प्रश्न शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।