27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 102 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ( SGPGI ) ने कुल 102 पदों पर आवेदन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 11 Nov 2017, 6:16 PM IST

sgpgi

लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ( SGPGI ) ने कुल 102 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। ये नियुक्तियां संस्थान में 22 विभागों के लिए सीनियर रेजिडेंट (हॉस्पिटल सर्विस), सीनियर डेमोंस्ट्रेटर और मेडिकल फिजिक्स रजिडेंट्स के पदों पर की जाएंगी।

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ( SGPGI ) में रिक्त पदाें का विवरणः

सीनियर रेजिडेंट (हॉस्पिटल सर्विसेज), कुल पद : 99


विभाग के अनुसार रिक्तियों का विवरण
हीमेटोलॉजी (क्लीनिकल), पद : 04
हीमेटोलॉजी (लैबोरेटरी), पद : 01
नेफ्रोलॉजी, पद : 01
एनेस्थीसियोलॉजी, पद : 09
पैथोलॉजी, पद : 03
माइक्रोबायोलॉजी, पद : 02
रेडियोडायग्नोसिस, पद : 11
रेडियोथेरेपी, पद : 03
सीवीटीएस, पद : 04
क्रिटिकल केयर मेडिसिन, पद : 02
एनर्जी मेडिसिन, पद : 10
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, पद : 04
मैटरनल एंड रीप्रोडक्टिव हेल्थ, पद : 04
नियोनैटोलॉजी, पद : 03
न्यूरोसर्जरी, पद : 04
यूरोलॉजी, पद : 01
सर्जिकल गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी लीवर ट्रांसफ्लांट यूनिट, पद : 02
न्यूक्लियर मेडिसिन, पद : 04
पीडियाट्रिक्स सर्जिकल सुपर स्पेशएलिटिज, पद : 12
प्लास्टिक सर्जरी एंड बर्न्स, पद : 05
प्लमोनरी मेडिसिन, पद : 02
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पद : 08


योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से विभाग से संबंधित स्पेशिएलिटी नें एमडी/एमएस या डीएनबी हो।

मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट (रेडियोथेरेपी), पद : 01
योग्यता : मेडिकल फिजिक्स/ फिजिक्स में एमएससी डिग्री हो। रेडियोलॉजिकल फिजिक्स में पीजी डिप्लोमा हो।

सीनियर डेमोंस्ट्रेटर (मॉलिक्यूलर मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी), पद : 02
योग्यता : विज्ञान के किसी भी शाखा में एमएससी डिग्री हो। हेल्थ साइंस से संबंधित किसी भी विषय में पीएचडी डिग्री प्राप्त हो।

अधिकतम आयु : 31 दिसंबर 2017 को 33 वर्ष। आयु सीमा में यूपी के एससी/ एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को छूट प्राप्त है।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा के जरिए योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे।

आवेदन शुल्क : 1000 रुपये। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या डेबिट/ क्रेडिट कार्ड या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी शाखा में चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया : लॉगइन करें। वेबसाइट फिर होमपेज पर अनाउंसमेट्स शीर्षक के नीचे ‘अप्लाई ऑनलाइन फॉर सीनियर रेजिडेंट, डेमोंस्ट्रेटर एंड एमपीआर... ’ लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें। इसके बाद प्रिंटआउट को जरूरी प्रमाणपत्रों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी के साथ स्पीड/रजिस्टर्ड पोस्ट या कुरियर से तय पते पर भेजें। प्रिंटआउट को जिस लिफाफे में भेजें उसके ऊपर ‘एप्लीकेशन फॉर एंट्रेंस एग्जाम ऑफ एसआर (एचएस)/ एमपीआर/ डेमोंस्ट्रेटर (स्पेशिएलिटी का नाम)’ के साथ विज्ञापन संख्या लिख तय पते पर भेजें।

यहां भेजे प्रिंटआउट : एग्जिक्यूटिव रजिस्ट्रार, संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई), रायबरेली रोड, लखनऊ-226014

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 0522-2494304, 55114011
ई-मेल : erexam.sgpgi@gmail.com mailto:erexam.sgpgi@gmail.com

खास तारीखेंः
ऑनलाइन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि : 20 नवंबर 2017 (शाम 05:00 बजे तक)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 22 नवंबर 2017 (शाम 05:00 बजे तक)
डाक से प्रिंटआउट स्वीकार होंगे : 25 नवंबर 2017
लिखित परीक्षा (पार्ट-ए) की तिथि : 03 दिसंबर 2017

SGPGI Recruitment Notification 2017:

लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ( SGPGI ) में 102 पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।