27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में ग्रेजुएट अपरेंटिस के 153 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस के 153 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 11 Nov 2017, 4:56 PM IST

VSSC

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSS) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस के 153 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 और 25 नवंबर 2017 तक साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ( Vikram Sarabhai Space Centre ) इसरो का सबसे बड़ा एवं सर्वाधिक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह तिरुवनंतपुरम में स्थित है। यहाँ पर रॉकेट, प्रक्षेपण यान एवं कृत्रिम उपग्रहों का निर्माण एवं उनसे सम्बंधित तकनीकी का विकास किया जाता है। केंद्र की शुरुआत थम्बा भूमध्यरेखीय रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र के तौर पर 1962 में हुई थी। केंद्र का पुनः नामकरण भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ॰ विक्रम साराभाई के सम्मान में किया गया।

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में रिक्त पदों का विवरण:
ग्रेजुएट अपरेंटिस: 153 पद


एयरोनाटिकल / एयरोस्पेस इंजिनियरिंग: 15 पद
केमिकल इंजीनियरिंग: 08 पद
सिविल इंजीनियरिंग: 10 पद
कंप्यूटर विज्ञान / इंजीनियरिंग: 15 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 10 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 38 पद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 38 पद
मेटलर्जी: 04 पद
प्रोडक्शन इंजीनियरिंग: 05 पद
लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान: 06 पद
कैटरिंग टेक. / होटल मैनेजमेंट: 04 पद


ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
इंजीनियर्स:

फर्स्ट क्लास इंजीनियरिंग डिग्री (65% से कम अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में किसी भारतीय विश्वविद्यालय द्वारा चार / तीन वर्ष की अवधि हेतु) लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान: स्नातक की डिग्री + प्रथम श्रेणी में BLIsc की डिग्री। योग्यता के संबंध में आैर अधिक जानकारी के लिए नीच दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें।


विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में ग्रेजुएट एपेंटिस के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिसूचना में उल्लिखित पते पर 18 और 25 नवंबर 2017 को साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSS) में अावेदन की महत्वपूर्ण तिथि: साक्षात्कार की तिथि: 18 और 25 नवंबर 2017

VSSS Recruitment Notification 2017:

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSS) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस के 153 पदों पर भर्ती के लिए लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।