31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIDBI Recruitment 2022 : 100 सहायक प्रबंधक पदों के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

SIDBI Recruitment 2022 : भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने सहायक प्रबंधक के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न श्रेणियों में 100 खाली पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन पंजीकरण 04 मार्च 2022 से शुरू होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 1 Mar 2022, 2:30 PM IST

SIDBI Recruitment 2022

SIDBI Recruitment 2022

SIDBI Recruitment 2022 : बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बढ़िया मौका आया है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने सहायक प्रबंधक के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। SIDBI ने इस भर्ती के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत विभिन्न श्रेणियों में 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों पर आवेदन कर सकते है। जारी अधिसूचना के अनुसार, सिडबी सहायक प्रबंधक ऑनलाइन पंजीकरण 04 मार्च 2022 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार सिडबी सहायक प्रबंधक भर्ती 2022 के लिए 24 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 04 मार्च 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 24 मार्च 2021

वैकेंसी डिटेल
कुल असिस्‍टेंट मैनेजर पदों की संख्या : 100 पद
यूआर के लिए : 43 पद
एससी के लिए : 16 पद
एसटी के लिए : 7 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए : 24 पद
ईडब्ल्यूएस के लिए : 10 पद

यह भी पढ़ें - CISF Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 70000/- प्रति माह भुगतान किया जाएगा।


शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक या मास्टर डिग्री होना चाहिए। जारी अधिसूचना के अनुसार, सिडबी सहायक प्रबंधक सलाहकार भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Police Constable Recruitment 2022 : पुलिस कांस्टेबल के 2700 पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

सिडबी सहायक प्रबंधक चयन मानदंड
— लिखित परीक्षा
— साक्षात्कार
— दस्तावेज़ सत्यापन
— चिकित्सा परीक्षण

आवेदन शुल्क
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500/- रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी: 50/- रुपए
नोट : आवेदन शुल्का भुगतान ऑनलाइन मोड पर किया जाएगा।