कौशल विकास अभियान के उद्देश्य
कौशल विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान करना। इस योजना शामिल स्कूली पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण, रोजगार प्रदान करके और करियर की प्रगति को सुनिश्चित करना और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करता शामिल हैं। वहीं, प्रशिक्षण के लिए एक रूपरेखा तैयार करना और स्थायी आजीविका के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देना है। गैर-संगठित क्षेत्रों जैसे निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास के लिए क्षमता का निर्माण करना। गाड़ी चलाना, कपड़े सिलना, खाना बनाना, साफ-सफाई करना, मकैनिक का काम करना, बाल काटना आदि में प्रशिक्षित करके व्यक्ति के कौशल को सरकार द्वारा मान्यता प्रदान करना। सभी तकनीकी संस्थाओं को विश्व में बदलती तकनीकी के अनुसार ढालना भी इस योजना का मुख्य लक्ष्य है।