SSC इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल ( SSB), नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भरा जाएगा. कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं. उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है. इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/calender2019_25012019.pdf पर क्लिक करके इन पदों से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।