अंतिम रिक्तियों के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2022 अनारक्षित, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कुल 36,012 पोस्ट को भरेगा, इसके अलावा 2,940 ईएसएम, 451 ओएच, 424 एचएच, 277 वीएच और 263 अन्य पीडब्ल्यूडी पोस्ट विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभाग शामिल है।
पोस्ट प्रेफरेंस 01 मई तक भरें
जारी नोटिस के अनुसार कैंडिडेट्स अपने पद वरीयता (POST Preference) के लिए पसंदीदा पद के चयन करने की सुविधा 27 अप्रैल से 01 मई 2023 तक का समय है। इस दौरान जो कैंडिडेट्स अपनी पद वरीयता (post preference) अपनी पसंद के अनुसार चाहते हैं वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर पद वरीयता चुन सकते हैं। उम्मीदवारों को कैंडिडेट्स पोर्टल का उपयोग करके लॉग इन करना होगा, जिसमें पदों या विभागों के लिए विकल्प-सह-वरीयताए सबमिट वाला एक टैब या लिंक एक्टिव होगा। ये लिंक 1 मई, 2023 तक सक्रिय रहेगा।
यह भी पढ़ें- राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती हुई स्थगित, कुल 13184 पदों के लिए होनी थी भर्ती