SSC CGL 2022: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2022 की एग्जाम को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के अनुसार कैंडिडेट्स अपने पद वरीयता (POST Preference) के लिए पसंदीदा पद के चयन करने की सुविधा 27 अप्रैल को शुरू होगी। जो कैंडिडेट्स अपनी पद वरीयता (post preference) अपनी पसंद के अनुसार चाहते हैं वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.inपर जाकर ऐसा कर सकते हैं। पद वरीयता (post preference) चुनाव की डेट्स 27 अप्रैल से 01 मई 2023 तक ओपन रहेगी। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2022 टियर 1 का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में किया गया था। टियर 1 का परिणाम 9 फरवरी को घोषित किया गया था। इसके बाद आयोग ने 2 से 7 मार्च के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में टियर 2 परीक्षा आयोजित की थी।